राज्य न्यूज़

लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर एक महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

by | Jul 22, 2025 | उत्तर प्रदेश, लखनऊ

लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने बचा लिया। महिला की पहचान उन्नाव के असोहा कालूखेड़ा गांव की रहने वाली कलावती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कलावती सोमवार सुबह विक्रमादित्य मार्ग पर पैदल चल रही थी, जब उसने खुद पर पेट्रोल डालने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद दरोगा शैलेश कुमार और महिला सिपाही ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को बचा लिया और उसे आग लगाने से रोक दिया। महिला को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस महिला को थाने लाई, जहां महिला सिपाही ने सुरक्षा के मद्देनजर उसके कपड़े बदलवाए। पूछताछ में कलावती ने बताया कि उसके गांव में कुछ दबंगों ने उसकी 15 बिस्वा जमीन पर कब्जा कर लिया है। वह कई बार स्थानीय थाने और अफसरों से शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसीलिए राजधानी पहुंची थी ताकि अफसरों से इंसाफ की गुहार लगा सके।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म