राज्य न्यूज़

कंगना रनौत के भूकंप वाले बयान पर विवाद, सोशल मीडिया पर आलोचना तेज

by | Jul 20, 2025 | मंडी, हिमाचल प्रदेश

मंडी से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। हाल ही में दिल्ली में एक एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने मंडी में आई प्राकृतिक आपदा को “भारी भूकंप” बता दिया। जबकि वास्तविकता यह है कि मंडी में भूकंप नहीं, बल्कि बादल फटने की वजह से बाढ़ और भारी तबाही हुई थी। कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

कंगना ने इंटरव्यू में कहा, “मंडी में बहुत बड़ा भूकंप आया है, स्थिति बेहद गंभीर है।” उनका यह बयान वायरल होने के बाद लोगों ने उनकी जानकारी और गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए। यूज़र्स का कहना है कि बतौर सांसद, उन्हें क्षेत्र की सटीक स्थिति की जानकारी होनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने अनभिज्ञता का परिचय दिया।

बयान के बाद मंडी जिले के बुंग रेलचैक गांव की निवासी नीलम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह कंगना रनौत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कह रही हैं कि सांसद बनने के बाद कंगना ने कभी ग्रामीणों की सुध नहीं ली। नीलम ने यह भी आरोप लगाया कि कंगना ने सिर्फ प्रचार के लिए मंडी का दौरा किया और असली ज़मीनी हालातों से उनका कोई वास्ता नहीं है।

इस पूरे घटनाक्रम से कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं और सोशल मीडिया पर लोग उनसे जवाब मांग रहे हैं कि क्या एक जनप्रतिनिधि को ऐसी संवेदनशील स्थितियों में तथ्यात्मक जानकारी नहीं होनी चाहिए?

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म