राज्य न्यूज़

करगिल युद्ध से पहले वाजपेयी-नवाज की गुप्त हुई थी वार्ता, दोनों चाहते थे कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान

by | Jul 20, 2025 | न्यूज़, राष्ट्रीय

1999 में करगिल युद्ध शुरू होने से कुछ ही हफ्ते पहले भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए गुप्त वार्ता हुई थी। यह खुलासा पत्रकार और लेखक अभिषेक चौधरी की नई किताब ‘द बिलीवर्स डिलेमा: वाजपेयी एंड द हिंदू राइट्स पाथ टू पावर’ में किया गया है।

किताब के अनुसार, भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पाकिस्तान यात्रा और लाहौर घोषणापत्र के बाद यह गुप्त बातचीत दिल्ली के एक होटल में आयोजित की गई थी। इस वार्ता में पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक नियाज नाइक और भारत के ओर से कारोबारी और मध्यस्थ आरके मिश्रा शामिल थे।

यह बातचीत लगभग पांच दिनों तक चली और इसका उद्देश्य कश्मीर मुद्दे का एक शांतिपूर्ण समाधान खोजना था। किताब के अनुसार, चर्चा के दौरान एक प्रस्ताव सामने आया जिसमें जम्मू-कश्मीर को चिनाब नदी के आधार पर सांप्रदायिक रेखा पर बांटने की बात हुई।

हालांकि इस प्रस्ताव को किसी आधिकारिक सहमति में नहीं बदला जा सका। कुछ ही समय बाद पाकिस्तान ने करगिल में घुसपैठ शुरू कर दी, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया और युद्ध हुआ।

यह गुप्त वार्ता इस बात का संकेत है कि वाजपेयी और नवाज शरीफ दोनों ही कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान चाहते थे, लेकिन जमीनी हकीकत और सैन्य गतिविधियों के कारण यह मुमकिन नहीं हो सका।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म