राज्य न्यूज़

बढ़ती गंगा में जान जोखिम में डाल स्कूल जा रहे 350 शिक्षक

by | Jul 19, 2025 | पटना, बिहार

पटना के दियारा इलाके में इन दिनों गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। खासकर उन शिक्षकों की, जो रोज़ नाव के सहारे उफनती गंगा पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं। करीब 350 शिक्षक जान जोखिम में डालकर दानापुर के नासरीगंज फक्कड़ महतो घाट से नाव द्वारा गंगा पार करते हैं। पहले यहां पीपा पुल था, लेकिन पानी बढ़ने के कारण वह हटा दिया गया है, जिससे अब नाव ही एकमात्र साधन बचा है।

इस इलाके के स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने 100 से अधिक स्कूलों में तैनात किया है। इनमें से अधिकतर स्कूल गंगा के उस पार दियारा क्षेत्र में हैं। बारिश और गंगा के तेज बहाव के बीच रोज नाव से स्कूल जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। कई बार तेज़ हवा और लहरों के कारण नाव पलटने का भी खतरा बना रहता है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए शिक्षक रोज़ जोखिम उठा रहे हैं।

स्थानीय शिक्षक बताते हैं कि कभी-कभी एक नाव में 15 से 20 लोग बैठ जाते हैं, जिससे संतुलन बनाए रखना मुश्किल होता है। इसके बावजूद वे समय पर स्कूल पहुंचने की कोशिश करते हैं। शिक्षकों ने प्रशासन से नाव सेवा को सुरक्षित और नियमित करने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई भी सुचारु रूप से चलती रहे और उनकी जान को भी खतरा न हो।

यह स्थिति न सिर्फ शिक्षकों के समर्पण को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों को भी उजागर करती है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म