लखनऊ के राधा स्वामी सत्संग ब्यास में आज से दो दिवसीय समागम शुरू हो गया है। इसके लिए डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह लखनऊ पहुंचे हैं। प्रवचन सुबह 9.30 बजे से शुरू हुआ जो 10.30 तक चला। पहले दिन प्रवचन सुनने पहुंचे अनुयायियों में काफी उत्साह दिखा।
अनुयायी प्रसाद ग्रहण करके अपने निवास के लिए प्रस्थान करने लगे हैं। जो अनुयायी बाहर से आए हैं, उनको यहां रुकने की व्यवस्था भी की गई है। सत्संग में कई अनुयायियों के सवालों का जवाब बाबा गुरविंदर ने दिए है। ट्रैफिक संभालने के लिए सेवादार मौजूद हैं। उनके साथ ट्रैफिक पुलिस भी है। मोहनलालगंज स्थित सत्संग परिसर में देशभर से अनुयायी शुक्रवार देर रात से ही जुटने लगे थे।

