राज्य न्यूज़

छात्र ने किया ऐसा कारनामा कि तमतमा गए टीचर, कर दिया कांड

by | Apr 3, 2025 | उत्तर प्रदेश, न्यूज़

सर्व शिक्षा अभियान जिसके अंतर्गत सभी को शिक्षा का अधिकार दिया गया है. इसी के तहत 1 अप्रैल से स्कूल चलो अभियान भी शुरू किया गया है. ताकि गरीब और असहाय परिवार का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. लेकिन गाजीपुर के कंपोजिट विद्यालय गौसपुर बुजुर्गा में एक अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां पर एक दलित बच्चों को इसलिए विद्यालय से प्रधानाचार्य के द्वारा निकाल दिया गया कि वह अपने दोस्तों के साथ विद्यालय में भोजपुरी गीत गा रहा था.

गाजीपुर के मनिहारी ब्लॉक का गौसपुर बुजुर्गा गांव जहां पर कंपोजिट विद्यालय बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित है. इसी विद्यालय में कक्षा 5 में आदित्य कुमार पढ़ाई करता है. आदित्य स्कूल में दोस्तों के साथ बैठकर भोजपुरी गाना गा रहा था. प्रिंसिपल ने जब उसे ऐसा करते देखा तो अनुशासनहीनता के आरोप में विद्यालय से निष्कासित कर दिया. इसी विद्यालय में आदित्य की मां रिंकू रसोईया का काम करती हैं. मां ने बेटे की तरफ से माफी भी मांगी. लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया. एक महीने बाद भी छात्र को स्कूल में आने नहीं दिया जा रहा.

यह बात प्रिंसिपल को इतनी नागवार गुजरी कि उसे विद्यालय से ही निकाल दिया. एक महीने बाद भी छात्र को स्कूल में एंट्री नहीं मिली है. मामला तब बढ़ गया जब छात्र की मां ने छात्र के भविष्य को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक पत्राचार कर दिया. खंड शिक्षा अधिकारी भी विद्यालय पहुंचे और दोनों पक्षों की बात को सुने बावजूद इसके अभी तक छात्र को विद्यालय में एंट्री नहीं मिल पाई है.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म