उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आशियाना बनाने के लिए जमीन की चाहत बहुत लोगों की होती है. कई लोगों के ख्वाब लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने पूरे भी किए, लेकिन कई लोगों को एलडीए के सरकारी बाबुओं ने एक गिरोह के साथ मिलकर चूना भी लगा दिया. फ्रॉड उनके साथ हुआ, जिन्होंने जमीन तो ले ली थी लेकिन निर्माण नहीं कराया था. बीते दिनों एसटीएफ ने एक ऐसे रैकेट को पकड़ा, जो पॉश इलाकों की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करता था.

