राज्य न्यूज़

ICICI इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर का मिला था शव, कुएं से सड़क तक स्कूटी लाए पुलिस कर्मी

by | Jul 16, 2025 | पटना, बिहार

पटना के बेउर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुरा गांव में मंगलवार को एक कुएं से ICICI इंश्योरेंस के मैनेजर अभिषेक वरुण का शव बरामद किया गया। मृतक की स्कूटी भी उसी कुएं से मिली है। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस को शव निकालने में करीब 10 घंटे का समय लगा। कुएं की गहराई और संकरी जगह के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी कठिनाई हुई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कुएं में सीढ़ी लगाकर शव को बाहर निकाला। स्कूटी को भी काफी मशक्कत के बाद बाहर लाया गया।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक वरुण ICICI इंश्योरेंस में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और सोमवार से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना पहले ही पुलिस को दी थी। मंगलवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने कुएं में एक स्कूटी और किसी व्यक्ति की मौजूदगी की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल हसनपुरा गांव की एक कच्ची सड़क से लगभग 200 मीटर अंदर स्थित है, जिससे पुलिस और रेस्क्यू टीम को वहां तक पहुंचने में भी समय लगा।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह दुर्घटना है, आत्महत्या या हत्या।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म