ओडिशा के बालेश्वर के फकीर मोहन कॉलेज में छात्रा ने खुद को आग लगा ली। ये घटना शनिवार की दोपहर में हुई। छात्रा इंटीग्रेटेड बीएड प्रोग्राम के दूसरे वर्ष में पढ़ती है। छात्रा ने कॉलेज के इंटीग्रेटेड बीएड विभाग के HOD समीर कुमार साहू पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि छात्रा ने कई बार इस उत्पीड़न की शिकायत की थी, लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया। छात्रा धरने पर भी बैठी थी, सुनवाई नहीं होने पर ये कदम उठाया। ये दिल दहला देने वाली घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
#SamacharPlusOTT #odisha #firenews
