तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व राजनेता कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की उम्र में आज सुबह हैदराबाद में निधन हो गया। उन्होंने चार दशकों में 750 से अधिक फिल्मों में शानदार अभिनय किया है, जिसमें ‘सरकार’ और ‘डॉन नं 1’ जैसी फिल्में शामिल हैं। 1942 में आंध्र प्रदेश के कंकिपाडु में जन्मे राव ने डॉक्टर बनने का सपना छोड़कर अभिनय की दुनिया को चुना था। 1999-2004 तक विजयवाड़ा पूर्व से विधायक भी रहे, जो उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को दर्शाता है। उनके निधन से सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। निधन की खबर सुनकर प्रशंसक उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

