भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जद्दोपुर गांव में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। गांव की रहने वाली अन्नू देवी (35) अपने तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूद गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, अन्नू देवी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती थी। कुछ दिन पहले ही वह अपनी सास चमेलिया देवी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए घर आई थी। बताया जा रहा है कि सास की मौत के बाद से ही अन्नू गहरे सदमे में थी।

