राज्य न्यूज़

गया में 9 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, शहर में पेड़ों की छंटाई का होगा काम

by | Jul 9, 2025 | गया, बिहार

गया शहर के विभिन्न इलाकों में बुधवार, 9 जुलाई को सुबह के समय बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से इसके लिए पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह जरूरी मेंटेनेंस कार्य है, जिससे भविष्य में बिजली व्यवस्था बेहतर होगी।

बिजली विभाग के इंजीनियर प्रेम कुमार ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 11 केवी के लाइन की मरम्मत के कारण कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित इलाकों में रामशिला, बागेश्वरी, संजय नगर, कॉटन मिल, बालाजी नगर, इकबाल नगर, वारिस नगर, छोटकी नवादा, कंडी नवादा, पंचबिगहिया और बीथो शरीफ शामिल हैं।

इसके अलावा, सुबह 6 बजे से 8 बजे तक मगध कॉलोनी के 6 नंबर फीडर पर 11 केवी री-कंडक्टिंग के तहत पोल लगाने का काम किया जाएगा। इस कारण मगध कॉलोनी और मगध मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इंजीनियर प्रेम कुमार ने बताया कि इस मेंटेनेंस और पोल लगाने के कार्य से इलाके की बिजली आपूर्ति प्रणाली मजबूत होगी और ट्रिपिंग की समस्या में भी कमी आएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे थोड़ी असुविधा के लिए धैर्य रखें और विभाग के साथ सहयोग करें ताकि भविष्य में उन्हें बेहतर सेवा मिल सके।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म