राज्य न्यूज़

चंबा में लकड़ी की जा रही अवैध ढुलाई, वन परिक्षेत्र अधिकारी रहे शामिल

by | Jul 8, 2025 | चंबल, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। यह कार्रवाई मसरूंड वन परिक्षेत्र अधिकारी हितेश्वर नरियाल के नेतृत्व में की गई। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि डुलू मोड़, कल्हेल क्षेत्र से लकड़ी की अवैध ढुलाई की जा रही है। इस सूचना के आधार पर टीम ने डुलू मोड़ पर नाकाबंदी की और वहां से गुजर रहे एक पिकअप वाहन को रोका गया।

जांच के दौरान वाहन से देवदार की लकड़ी के कुल 31 स्लीपर बरामद हुए। जब वाहन में सवार दो लोगों से इस लकड़ी के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। वन विभाग ने मौके पर ही लकड़ी को जब्त कर लिया और दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामद की गई लकड़ी की कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है। यह देवदार की कीमती लकड़ी है, जिसका व्यापार वन विभाग की अनुमति के बिना गैरकानूनी है। विभागीय अधिकारियों ने इस अवैध तस्करी को रोकने के लिए तत्परता से कार्रवाई कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।

वन मंडल अधिकारी (DFO) चंबा, कृतज्ञ कुमार ने इस मामले की पुष्टि की है और कहा है कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्ती से निपटा जाएगा। यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण और वन संसाधनों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म