बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर निवासी 9 वर्षीय मंजेश गंगा में डूबकर लापता हो गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए मंजेश अपने चार दोस्तों के साथ लीला नगला गंगा घाट पर नहाने गया था।
इसके बाद राजपाल और आसपास के लोगों ने गोताखोरों की मदद से गंगा में मंजेश की तलाश की। काफी देर तक खोजने के बावजूद शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। मंजेश के परिवार में दो बहनें और तीन भाई हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गोताखोर तलाश में जुटे हैं।

