गाजियाबाद की लिंक रोड थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 2 शूटर सहित 4 लोग गिरफ्तार किए है। यह दोनों शूटर अमित यादव और अश्वनी कोई आम शूटर नहीं है बल्कि यह अग्निवीर की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। जिस शख्स की इन दोनों ने सुपारी ली थी वो शख्स एक बड़े फ्रॉड का गवाह था। फ्रॉड भी कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि पूरे 500 करोड रुपए का। दोनों शूटरों ने 17 जून को अमित किशोर जैन पर जानलेवा हमला करते हुई गोली चलाई थी।
ये सुपारी 500 करोड़ का घोटाला करने वाले शख्स ने दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो घायल शूटरों के साथ कुल 4 लोग गिरफ्तार किए है। वही सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी सुपारी देने के बाद अपनी बेल तुड़वाकर जेल चला गया था। जिससे उस पर किसी को शक ना जाए। 500 करोड़ के फ्रॉड में प्रमोशन के लिए आरोपी ने शाहरुख़ खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी सहित कई फिल्मी सितारों का भी इस्तेमाल किया था। DCP ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल के मुताबिक अनुराग गर्ग जो रुड़की आईआईटी से बीटेक है उसने 2017 में वेब वर्क के नाम से एक साइट लॉन्च करी थी। जिस पर लाइक के नाम पर उसने 500 करोड़ का घोटाला किया था।

An experienced and dedicated media professional holding a Master’s degree in Journalism. Equipped with a deep understanding of the media landscape, news gathering, and team management, currently serving as an Assignment Coordinator at Samachar Plus OTT. Possesses a successful background in freelance reporting with ZenG News, which has built a strong foundation in ground reporting and the ability to make quick decisions.

