आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गांव के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की डेड बॉडी मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को उसे समय हुई जब देखा कि देशी शराबखाना के पीछे एक ही वक्त की बॉडी पड़ी है।
मामले की सूचना आसपास के लोगों ने गांव के लोगों को दी मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने मृतक युवक की पहचान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमोड़ी गांव के रहने वाले सोनू कुमार 18 पुत्र हरिराम के रूप में हुई है। इसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है।

