दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विवादित बयान के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपाई क्वार्सी स्थित अपने जिला कार्यालय पर एकजुट हुए और फिर सड़क पर आकर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।
इसके बाद सपाइयों ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। उन्होने बताया कि उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम के खिलाफ जो विवादित टिप्पणी की है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता संगीत सोम का भी जमकर विरोध किया।

