अलीगढ़ में जूस विक्रेता को मिले आयकर विभाग के 7.79 करोड़ रुपए के नोटिस के मामले में अब शासन स्तर से जांच शुरू कर दी गई है। राज्यकर विभाग की ओर से मामले का संज्ञान लिया गया है और प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद टीम अलीगढ़ पहुंची।
जूस विक्रेता मोहम्मद रईस के नाम से पंजाब में फर्म बनाकर करोड़ों के टर्नओवर का मामला सामने आया था। जिसके बाद आयकर विभाग ने रईस को नोटस दिया था। आयकर विभाग का नोटिस मिलने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया था और फिर पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। अब मामले की जांच चल रही है।

