लखनऊ में करीब एक घंटे तक तेज गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इससे ज्यादातर इलाकों में जबरदस्त जलभराव हो गया। बारिश के चलते सड़कों पर आवाजाही लगभग बंद रही। अब भी गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो रही है।
40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चली। इससे कई जगह बिजली के पोल और पेड़ उखड़ गए। छतों पर रखे गमले गिर गए। बारिश इतनी तेज हुई कि आसपास की आवाज तक नहीं सुनाई दे रही है। लगातार बिजली चमक रही है। बुधवार देर रात भी आंधी चली थी। मौसम विभाग का कहना है कि 2 दिन शहर में बारिश के आसार हैं। इससे मौसम ठंडा रहेगा, उसके बाद मौसम बदलेगा और तापमान 40 के पार हो सकता है।

