राज्य न्यूज़

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा को किया रवाना

by | Jul 2, 2025 | हिमाचल प्रदेश

अमरनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत का प्रतीकात्मक शुभारंभ बुधवार को हुआ, जब पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत कराई। जत्था रवाना होते समय पूरा माहौल ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा।

हालांकि आधिकारिक रूप से यात्रा 3 जुलाई से प्रारंभ होगी, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उत्साह को देखते हुए पहले जत्थे को समय से रवाना किया गया है। इसके साथ ही पंजाब के पठानकोट से भी श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया गया, जो बालटाल मार्ग से होकर बाबा बर्फानी की गुफा तक पहुंचेंगे।

यह वार्षिक तीर्थयात्रा कुल 38 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। यात्रियों को दो प्रमुख मार्गों – पहलगाम और बालटाल – से पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा। पिछले साल यह यात्रा 52 दिनों तक चली थी और करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।

इस वर्ष अब तक 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण कराया है। वहीं, तत्काल पंजीकरण के लिए जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा में विशेष केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों से प्रतिदिन करीब दो हजार श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म