वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर अनोखे तरीके से जश्न मनाया। सपा नेता अजय फौजी ने 200 मीटर साष्टांग दंडवत करते हुए संकटमोचन मंदिर में अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने भक्तों में प्रसाद भी वितरित किया।
#SamacharPlusOTT #varanasi #akhileshyadav
