रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के महारानीगंज गांव में अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी पर धारदार हथियार और गोली से हमला कर दिया। इस हमले में पति सुखदेव लोधी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी सरोजनी की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
#SamacharPlusOTT #raebareli #attack
