लक्सर के जैनपुर में भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट की सभा में 2 जुलाई 2025 को एसएसपी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर महापंचायत बुलाई गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने बताया कि 19 जून 2025 को नई मंडी में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे किसानों पर थाना अध्यक्ष ने लाठीचार्ज करवाया था, जिसमें कई किसान घायल हुए थे। इस घटना के विरोध में महापंचायत बुलाई गई है। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे।
#SamacharPlusOTT #laksar #bku
