बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में ईख के खेत में युवक का शव मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान गाँव खालौर के निवासी 35 वर्षीय के कपिल के रूप में हुई है। दरअसल परिजनों ने बताया कि कपिल कल से ही घर से गायब था, और सब उसकी तलाश भी कर रहे थे। मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौजूद थी। मौके पर पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#SamacharPlusOTT #bulandshahr #deadbody
