गाजियाबाद नगर निगम की सदन बैठक में पार्षदों ने हाउस टैक्स में चार गुना वृद्धि के विरोध में तीखी आपत्ति जताई। पार्षदों और नागरिकों के आक्रोश को देखते हुए महापौर सुनीता दयाल ने बढ़ा हुआ हाउस टैक्स अगले दो महीनों के लिए स्थगित कर दिया। सांसद, कैबिनेट मंत्री और विधायकों ने भी इस फैसले का विरोध करते हुए टैक्स वृद्धि पर पुनर्विचार की मांग की। नगर निगम कार्यालय के बाहर भारी संख्या में जुटे पार्षद समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जनता के दबाव में झुकना पड़ा नगर निगम प्रशासन को।
#SamacharPlusOTT #ghaziabad #nagarnigam
