हाईवे पर ट्रक ड्राईवर्स की हत्या कर उनसे सामान और ट्रक लूटने वाले बदमाशों की गैंग से उत्तर प्रदेश एसटीएफ नोएडा यूनिट और बागपत पुलिस की मुठभेड़ हुई। 29 जून को देर रात इस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। बदमाश की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी संदीप के रूप में हुई है। बदमाश संदीप पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में ट्रक ड्राइवर्स की हत्या करके सामान सहित ट्रक लूटने और हाईवे पर लूट डकैती करने के 16 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। कानपुर में संदीप पर एक लाख रुपये का ईनाम भी घोषित था। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल बदमाश संदीप ने दम तोड़ दिया।
#SamacharPlusOTT #baghpat #upcrimenews
