राज्य न्यूज़

जयपुर: देश में पहली बार बाघिन ने एक साथ पांच शावकों को दिया जन्म

by | Jul 1, 2025 | जयपुर, बोधगया, राजस्थान

जयपुर स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन ‘रानी’ ने एक साथ पांच शावकों को जन्म देकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पार्क के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर ने जानकारी दी कि यह पहली बार है जब देश में किसी बाघिन ने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। रानी द्वारा जन्म दिए गए शावकों में दो मादा (फीमेल) और तीन नर (मेल) शामिल हैं।

हाल ही में ये सभी शावक पहली बार खुले में नजर आए हैं। अब इन्हें मां रानी के साथ बायोलॉजिकल पार्क के कराल (विशेष रूप से तैयार बड़ा बाड़ा) में छोड़ा गया है, जहां ये मानसून की ठंडी फुहारों और हरियाली का आनंद ले रहे हैं। इन नन्हें शावकों की चंचलता और रानी के संरक्षण में उनका व्यवहार पार्क का प्रमुख आकर्षण बन गया है।

इस खास मौके ने नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क को पर्यटन की दृष्टि से और भी खास बना दिया है। अब पार्क में आने वाले पर्यटक रानी और उसके पांचों शावकों को एक साथ देख सकेंगे। रानी पहले से ही पर्यटकों के बीच लोकप्रिय थी, लेकिन अब उसके शावकों की उपस्थिति ने पार्क के प्रति आकर्षण को कई गुना बढ़ा दिया है।

वन विभाग और पार्क प्रशासन इन शावकों की देखभाल को लेकर सतर्क हैं और उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह घटना देश में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक सुखद संकेत है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म