कानपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर हड़कंप मच गया। दरअसल एयरपोर्ट डायरेक्टर संजय कुमार को रविवार सुबह 10:30 बजे एक मेल आया जिसमें एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल पढ़ने के तुरंत बाद बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने एयरपोर्ट पर जांच की। एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई, भारी मात्रा में सीआईएसएफ, एयरफोर्स और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर सख्त चेकिंग की जा रही है। हालांकि फ्लाइट ऑपरेशन पर कोई असर नहीं हुआ और न ही यात्रियों को कोई असुविधा हुई है। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
#SamacharPlusOTT #kanpurairport #bombthreat
