राज्य न्यूज़

बारिश के मौसम में लौकी से अब बनाए बच्चों की फेवरेट सब्जी, भरवां लौकी बनेगी स्वादिष्ट

by | Jun 30, 2025 | लाइफ स्टाइल

गर्मी के मौसम में बच्चों का खाना लेकर नखरे करना आम बात है। इस मौसम में बाजार में लौकी, तोरई, टिंडे, परवल और फली जैसी हल्की और पानी वाली सब्जियों की भरमार होती है। हालांकि ये सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं, लेकिन इनके स्वाद को लेकर बच्चे ही नहीं, कई बार बड़े भी इन्हें खाने से कतराते हैं। खासकर लौकी को तो ज्यादातर लोग पसंद नहीं करते।

इसी समस्या का हल है एक खास रेसिपी – भरवां लौकी। यह स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि बच्चों से लेकर बड़े तक, सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं। इतना ही नहीं, इस डिश को देखकर बच्चे खुद से दो रोटियां ज्यादा मांग लेते हैं। भरवां लौकी बनाने की विधि न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है।

इस रेसिपी के लिए सबसे पहले ताजी और मोटी लौकी लें ताकि उसे अंदर से भरने में आसानी हो। लौकी को छीलकर उसके टुकड़े करें और बीच से खोखला करें। अब इसके अंदर मसालेदार स्टफिंग भरें – जिसमें भुना हुआ बेसन, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, और मसाले डाले जाते हैं। इसके बाद इन टुकड़ों को धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि लौकी पूरी तरह से नरम और मसाले उसमें अच्छे से घुल न जाएं।

इस तरह बनी भरवां लौकी स्वादिष्ट भी होती है और सेहतमंद भी, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक देती है। यह रेसिपी आपके घर के खाने को न सिर्फ पौष्टिक बनाएगी बल्कि बच्चों को सब्जियां खाना भी सिखाएगी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म