हिंदू धर्म में बुधवार के दिन की उपासना का विशेष महत्व है। ये दिन बुद्धि के देवता यानी भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन की पूजा से न केवल साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बल्कि करियर में भी सफलता की प्राप्ति होती हैं।
बता दें, गजानन महाराज को सुख-समृद्धि, बुद्धि-ज्ञान और सफलता का कारक देवता माना गया है। यदि किसी भी कार्य की शुरुआत से पूर्व प्रभु की आराधना की जाए, तो उस काम में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं। वहीं भगवान गणेश की उपासना से जीवन में सफलता और तरक्की के योग का भी निर्माण होता है। इतना ही नहीं व्यक्ति को सद्बुद्धि की प्राप्ति भी होती हैं।
ऐसे में आप बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा के साथ-साथ एकदंत महाराज की चालीसा का पाठ भी अवश्य करें। मान्यता है कि पूजा में गणेश चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति के ज्ञान में वृद्धि व करियर में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती हैं।

