राज्य न्यूज़

बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया जोधपुर से रेप के आरोप में गिरफ्तार

by | Jun 30, 2025 | जोधपुर, राजस्थान क्राइम

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया को हरियाणा की स्टेट क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के जोधपुर से रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया है। बूड़िया पर यह गंभीर आरोप 24 जनवरी 2025 को हिसार जिले के आदमपुर थाने में दर्ज हुआ था, जिसमें 20 वर्षीय एक युवती ने उनके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी थी।

गिरफ्तारी की पुष्टि जोधपुर के रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने की। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस ने पहले स्थानीय पुलिस को इस कार्रवाई के बारे में सूचित किया और फिर कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस जाब्ते के साथ बूड़िया को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी स्टेट क्राइम ब्रांच के अधिकारी पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी के बाद देवेंद्र बूड़िया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान जारी किया। उन्होंने लिखा कि 25 जून को मुकाम स्थित मुक्ति धाम में लिए गए निर्णयों का पालन करते हुए वे जांच में सहयोग के लिए स्वेच्छा से उपस्थित हुए। उन्होंने इस मामले को अपने खिलाफ रचा गया “षड्यंत्र” बताया और कहा कि वे इस साजिश का पर्दाफाश करना चाहते हैं।

फिलहाल बूड़िया को हरियाणा ले जाया गया है, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मामला संवेदनशील है और पुलिस जांच जारी है।

वीडियो

Lucknow: नाबालिग लड़कों ने कुत्ते को बाइक से बांधकर घसीटा

हजरतगंज में तीन नाबालिग लड़कों द्वारा कुत्ते को बाइक से बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटने का वीडियो वायरल होने से लोगों में गुस्सा। राहगीरों के रोकने के बावजूद किशोर नहीं माने। AASRA संस्था की संस्थापिका चारु खरे ने हजरतगंज थाने...

Ghaziabad: पालतू कुत्तों ने युवती पर किया हमला

राजनगर एक्सटेंशन की KW Srishti सोसायटी में पालतू कुत्तों ने युवती पर हमला किया। इस घटना का CCTV फूटेज भी सामने आया है। इस घटना के बाद से महिला दहशत में है। अब महिला ने एक वीडियो जारी कर पुलिस और प्रशासन से मदद मांगी है। उसका...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म