हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 की ताजा अपडेट्स में हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए बड़ी खुशखबरी आई है| दरअसल हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार पाकिस्तान की पासपोर्ट रैंकिंग में बड़ा उछाल आया है|बता दें कि पाक का स्थान अब 100वां है जो 2021 में 113वां था|अब पाक नागरिक कुल 32 देशों में वीजा-मुक्त या ऑन-अराइवल यात्रा का लाभ उठा सकते हैं|हाल ही में गल्फ न्यूज़ की तरफ से छपी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है|
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स को अंतरराष्ट्रीय नागरिकता और निवास सेवाओं में विशेषज्ञता रखने वाली फर्म हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा विकसित किया जाता है| इस रैंकिंग का निर्धारण इस बात पर आधारित होता है कि किसी देश के नागरिक कितने देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा का लाभ उठाकर यात्रा कर सकते हैं|
इस सुधार का मुख्य कारण पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच एक द्विपक्षीय समझौता है|जिन-जिन देशों में पाक नागरिक वीजा फ्री घूम सकते हैं वे हैं-बारबाडोस, बुरुंडी, कंबोडिया, केप वर्डे द्वीप समूह, कोमोरो द्वीप, कुक आइलैंड्स, जिबूटी, डोमिनिका,गिनी-बिसाऊ, हैती, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, माइक्रोनेशिया, मोंटेसेराट, मोज़ाम्बिक, नेपाल, नियू, पलाऊ द्वीप समूह, कतर, रवांडा, समोआ, सेनेगल, सेशल्स, सेरा लिओन, सोमालिया, श्रीलंका, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो तुवालू और वानुअतु है|