नव्या नवेली नंदा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन हैं। वो भले ही फिल्मों से काफी दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके काफी चर्चे हैं।
दरअसल, नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने स्टाइलिश लुक्स की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनके लुक्स कई बड़े स्टार किड्स को भी टक्कर देते हैं। इसी के चलते आज हम आपको यहां नव्या के कुछ क्लासी और स्टाइलिश लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी उससे टिप्स ले सकें।
ऐसा नहीं है कि नव्या सिर्फ एथनिक और कैजुअल लुक्स ही कैरी करती हैं। उनके पास वेस्टर्न आउटफिट्स का भी बेहद शानदार कलेक्शन है। इस सफेद रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नव्या कमाल की लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है।

