रेवाड़ी के सेक्टर 4 में गाय ने एक युवक अंशुल बेनीवाल पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रेवाड़ी में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों में दहशत है। इससे पहले भी शहर के विभिन्न हिस्सों में आवारा पशुओं के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। #SamacharPlusOTT
#animalattacks #haryana
