सहारनपुर के गंगोह में भाजपा विधायक कीरत सिंह और भाजपा नेत्री कोमल चौधरी के समर्थकों में हिंसक झड़प हुई। कोमल चौधरी ने विधायक के खिलाफ महापंचायत का ऐलान किया था। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद भाजपा ने कोमल चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया। मामला शांत करने के लिए पांच लोगों की कमेटी बनाई गई है। एक बड़ी वजह यह भी सामने निकल कर आ रही है कि आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव है जिसको लेकर बीजेपी के कुछ बड़े नेता भी इसमें शामिल है अपने किसी करीबी को 2027का गंगोह विधानसभा से मैदान में उतरने को लेकर यह पूरी जंग चल रही है इसके बाद अब देखना होगा की यह मामला पांच लोगों की कमेटी में सुलझता है या फिर विधायक की चौधरी का विरोध 2027 तक उग्र रूप लेगा।
#SamacharPlusOTT #saharanpur #bjp
