फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. ये मनहूस खबर ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत की है. उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रहीं शेफाली जरीवाला का मात्र 42 साल में यूं जाना हर किसी को दंग कर गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला में स्थित घर पर शेफाली को अचानक रात 11 बजे के आस-पास सीने में दर्द की शिकायत हुई. उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनका निधन हार्ट अटैक से होना माना जा रहा है. ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर रहीं शेफाली की उम्र 42 वर्ष थी. उन्होंने फिल्म ‘मुझसे शादी करोंगी’ में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया.
#SamacharPlusOTT #shefalijariwala #heartattack
