रोजाना ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियोज सामन आते रहते है। जो बेहद अजीबो-गरीब होते है, मगर एक वीडियो जो हाल ही में वायरल हो रहा है, वो कुछ अलग ही है। दरअसल, यह वीडियो गुजरात हाई कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई का है, जहां कथित तौर पर एक शख्स टॉयलेट में बैठे हियरिंग में शामिल हुआ. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि शख्स कथित तौर पर शौचालय की सीट पर बैठकर कार्यवाही में हिस्सा ले रहा है. जस्टिस नीरज एस देसाई एक केस की सुनवाई कर रहे थे. वीडियो में दिख रहा है कि पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन से लॉग इन किया है. स्क्रीन पर उसका नाम ‘समद बैटरी’ लिखा दिखाई दे रहा था. चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब वह लिंक के माध्यम से कार्यवाही में शामिल हो रहा था, तब वह शौचालय की सीट पर बैठा हुआ था.
#SamacharPlusOTT #gujarat #viralvideo
