राज्य न्यूज़

जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान मची भगदड़, तीन की मौत, कई घायल

by | Jun 29, 2025 | न्यूज़

ओडिशा के पुरी में रविवार तड़के भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे गुंडिचा मंदिर के सामने हुआ, जहां भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए थे। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हुए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल जगन्नाथ मंदिर से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित है।

रथयात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं, लेकिन रविवार की सुबह सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह विफल नजर आई। भगदड़ के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई श्रद्धालु नीचे गिर गए, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हादसे पर गहरी संवेदना जताई है और X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि वह और उनकी सरकार भगवान जगन्नाथ के सभी भक्तों से व्यक्तिगत रूप से क्षमा मांगते हैं। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया और कहा कि यह चूक माफ करने योग्य नहीं है।

मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जाएं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं और प्रशासन पर जवाबदेही तय करने की मांग हो रही है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म