राज्य न्यूज़

42 वर्ष की उम्र में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का हुआ निधन, 27 जून की रात पड़ा था दिल का दौरा

by | Jun 28, 2025 | एंटरटेनमेंट, न्यूज़

बॉलीवुड में ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका निधन 27 जून की रात दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ने से हुआ। यह खबर सुनते ही उनके फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

शेफाली ने साल 2002 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और उसी साल ‘कांटा लगा’ के रीमेक वीडियो में नजर आकर रातोंरात प्रसिद्ध हो गई थीं। उनके बोल्ड लुक और स्टाइल ने उन्हें आइकॉनिक बना दिया था। इसके बाद उन्होंने कुछ और म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शोज़ में भी हिस्सा लिया था, लेकिन ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से ही उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली।

उनके अचानक हुए निधन की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शेफाली के घर पर फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और वहां से जरूरी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। साथ ही, अंबोली पुलिस स्टेशन में शेफाली के घर की मेड और कुक से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की सटीक जानकारी मिल सके। उनके परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इसे एक प्राकृतिक मौत बताया है, लेकिन पूरी तरह से पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। शेफाली का यूं अचानक जाना इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ा झटका है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म