देश के कई हिस्सों में हीटवेव ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तेज धूप के साथ गर्म हवाओं के चलने की उम्मीद जताई है। गर्मी की तपिश हमारी आंखों पर भी बुरा असर डालती है।
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एनवायरनमेंटल हेल्थ एंड पब्लिक हेल्थ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, गर्म हवाएं आंखों की नाजुक परत यानी कॉर्निया पर सीधा असर डालती हैं। यह आई स्ट्रोक का कारण भी बन सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम में आंखों की एक्स्ट्रा केयर की जाए।
ग्लूकोमा भारत में पिछले कुछ सालों में एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है। फिलहाल भारत में इससे 1.2 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। यह एक क्रॉनिक डिजीज है, जो धीरे-धीरे ऑप्टिक नर्व को डैमेज करती है।

