फतेहपुर जिले में हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव की प्रधान के दो बेटों विनोद सिंह (45), अनूप सिंह (40) और पौत्र अभय प्रताप सिंह (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में आरोपी ज्ञान सिंह पुत्र सुरेश भदौरिया की बहन के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।
बता दें कि तिहरे हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने आरोपियों का घर ढहाकर संपत्ति जब्त किए जाने की मांग की थी। ग्रामीणों ने बताया था कि पप्पू के अच्छे व्यवहार पर गांव के लोग कायल थे। गांव के अलावा भी जिले व पड़ोसी जिलों से लोग पप्पू सिंह के संपर्क में थे। हत्यारोपी घटनास्थल के बाद गांव नहीं पहुंचे। वह स्कार्पियो से भाग निकले थे।

