राज्य न्यूज़

Amitabh Bachchan’s Caller tune: अब फोन पर नही सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज

by | Jun 26, 2025 | Shorts

हाल ही में जब भी हम किसी को कॉल करते थे तो, बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की आवाज सुनी देती थी. ये कॉलर ट्यून लोगों को साइबर फ्रॉड के चलते सतर्क करने के लिए लगाई गई थी लेकिन अब ये आवाज आपको आज से सुनाई नहीं देगी यानी आज से साइबर फ्रॉड वाली इस कॉलर ट्यून को हटा दिया है. आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की आवाज का ये कॉलर ट्यून भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों को सतर्क करने के चलते लगाया गया था. दरअसल, बीते कुछ दिनों में लोग इस कॉलर ट्यून से काफी परेशान हो रहे थे. भले ही ये कॉलर ट्यून लोगों को सतर्क करने के लिए लगाया गया था लेकिन बीते कुछ दिनों में लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके प्रति नाराजगी जताई. आपको बता दें कि ट्रोलर्स का और इस फैसले का आपस में कोई संबंध नहीं है. सरकार ने कॉलर ट्यून को बंद करने का यह फैसला जागरूकता अभियान को बंद करने के चलते लिया है. अब साइबर फ्रॉड के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान पूरा हो चुका है, जिस कारण से ये फैसला लिया गया है. इसी के साथ साथ सरकार की तरफ से यह फैसला लोगों को इस संदेश से होने वाली असुविधा के चलते भी लिया गया है खासकर इमरजेंसी स्थिति में कॉल करने पर होने वाली असुविधा.

#SamacharPlusOTT #amitabhbachchan #cyberfraud

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म