दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली का करीब एक दर्जन विधायकों की ओर पानी के गलत तरीके से आ रहे बिलों की शिकायत पर सदन में बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जो लोग दस साल सत्ता में रहे है. इसमें समय लगेगा. चीजें ठीक करने में समय लगेगा उन्होंने कहा कि 100 गज और 25 गज के मकानों में लाखों के बिल आ रहे हैं. ऐसा तब की सरकारों ने लोगों को धमकाने के लिए किया था. मारवाह जी कह रहे थे कि हमारे मान-सम्मान की रक्षा कीजिए. उन्हें कहना चाहता हूं मान-सम्मान का ध्यान रखा जाएगा.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बात हुई है बहुत ही जल्द खुशखबरी भी देंगे. जब-तक समस्या का निवारण नहीं हो जाता तो कनेक्शन कटेगा नहीं. मीटर रीडर बहुत बदमाशी करते हैं. अगर कोई बदमाशी करता है है तो सेटलमेंट में मत जाना. हम सारी बीमारी ठीक करेंगे. मीटर भी ठीक कराएंगे.

