उत्तर प्रदेश की राजनीति एक दिलचस्प मोड़ सामने आया है. योगी आदित्यनाथ सरकार अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले विधायक के होने जा रहे दामाद को सरकारी सेवा में बड़ा तोहफा देने जा रही है. बात हो रही है टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह की, जिनकी सगाई हाल ही में सपा सांसद प्रिया सरोज से हुई है. प्रिया सरोज सपा विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं. अब उनके पति यानी क्रिकेटर रिंकू सिंह को शिक्षा विभाग में बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है. प्रदेश सरकार ने रिंकू सिंह को अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है.
#SamacharPlusOTT #uttarpradesh #cmyogi
