साउथ सुपरस्टार और आंध्रप्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर सिंगापुर की तीन मंजिला इमारत में लगी आग की चपेट में आ गए हैं। इस हादसे में मार्क शंकर समेत कुल 18 लोग घायल हुए हैं।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये आग मंगलवार की सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर रिवर वैली रोड पर स्थित मंजिल में लगी है। कुल 80 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन 15 बच्चों समेत 18 लोग बुरी तरह आग की चपेट में आ गए हैं। पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर भी उन बच्चों में शामिल हैं। वो समर कैंप के लिए सिंगापुर गए थे। उनके हाथ और पैर में चोट आई है और शरीर में धुआं जाने से भी उनकी हालत बिगड़ी हुई है। फिलहाल उनका इलाज सिंगापुर के ही एक अस्पताल में चल रहा है।

