दुधवा बफर के धौरहरा वनरेंज बबुरी में तेंदुए ने एक मजदूर पर हमला कर दिया। मजदूर ने अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष किया। स्थानीय लोगों ने पत्थर फेंककर मजदूर को बचाने की कोशिश की। देर बाद तेंदुआ मजदूर को छोड़कर अलग हुआ। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है।
#SamacharPlusOTT #lakhimpur #leopard
