फूल और अंगारे, राजा की आएगी बारात, बादल और कयामत जैसी फिल्में प्रोड्यूसर कर चुके मशहूर प्रोड्यूसर सलीम अख्तर का 8 अप्रैल को निधन हो गया है। प्रोड्यूसर बीते लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 82 साल की उम्र में आखिरी सांसें ली हैं।
प्रोड्यूसर सलीम अख्तर बीते लंबे समय से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। हालत नाजुक होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्हें उम्र संबंधित दिक्कतें थीं।
उनका जनाजा आज दोपहर निकाला गया। उन्हें मुंबई के ही इरला मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान में दफन किया गया है। वो अपने पीछे पत्नी शमा अख्तर और बेटे समाद अख्तर को छोड़ गए हैं।

