हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में तेज सैलाब आ गया है। प्रशासन ने आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बादल फटने से जीवा नाले में उफान आ गया है और पार्वती नदी भी अपने उफान पर है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है।
#SamacharPlusOTT #kullu #weather
