राज्य न्यूज़

सैफ अली हमला केस, पुलिस ने 1000 पेज की चार्जशीट की दाखिल

by | Apr 9, 2025 | एंटरटेनमेंट

सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में 1000 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ कई सबूत शामिल किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, चार्जशीट में फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है क्राइम सीन पर सैफ अली खान के शरीर से और आरोपी के शरीर से मिले चाकू के टुकड़े एक ही चाकू के तीन टुकड़े हैं। साथ ही चार्जशीट में आरोपी के बाएं हाथ के फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट का भी जिक्र है।

इससे पहले 29 मार्च को सैफ अली खान पर हमले के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने मुंबई सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। आरोपी ने दावा किया था कि उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है और उसे फंसाने के लिए साजिश की जा रही है।

आरोपी शरीफुल इस्लाम की जमानत याचिका पर 04 अप्रैल, शुक्रवार को मुंबई की एक कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया था। आरोपी की ओर से दाखिल जमानत याचिका में कहा गया था कि FIR झूठी है और जांच पूरी हो चुकी है, सिर्फ चार्जशीट दाखिल होना बाकी है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म