सनी देओल 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर फिल्म ‘जाट‘ लेकर आ रहे हैं। भरपूर एक्शन से लबरेज इस फिल्म में उनके साथ एक्टर रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस से खूब प्यार मिल रहा है।
इस फिल्म को तेलुगु डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है। ‘जाट‘ के जरिए वो हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के आईकॉनिक डायलॉग ढाई किलो का हाथ का भी इस्तेमाल किया गया।फिल्म को लेकर सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह से बात की है।
सनी ने कहा- जाट को खाना-पीना, तोड़ना-फोड़ना पसंद होता है। कहीं, कुछ गलत हो रहा है तो उसे जाकर रोकना। लोगों की रक्षा करना, ये काम जाट करता है। मेरे दिमाग में ये शब्द सुनकर सबसे पहले यही चीज आती है।
तो वही रणदीप ने जवाब देते हुए कहां- हमारे यहां तो कहते हैं कि हनुमान जी भी जाट हैं। इसके पीछे कारण ये दिया जाता है कि किसी और की बीवी के लिए अपनी पूंछ में आग लगा लंका जला दी। जस्टिस, एक्शन और ट्रूथ ये जाट की परिभाषा होती है।

